फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Hindi Jokes: आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? जवाब सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Fri, 31 Dec 2021 05:13 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
रोजना खुल कर हंसने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और जब स्वास्थ्य अच्छा होता है तो मन में विचार भी अच्छे आते हैं। इसलिए सबको हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहना चाहिए। चुटकुले हंसने में लोगों की काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे। 
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू... 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
शिक्षक - बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी?
संता - हां सर...
शिक्षक - तो बताओ कब? 
संता - जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरू किसने किया था...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बेटा-पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए...
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें