फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: राजू- तुम अक्सर इतने सुकून से कैसे रहते हो? सुरेश ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Wed, 20 Aug 2025 02:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....

राजू-  तुम अक्सर इतने सुकून से कैसे रहते हो?
सुरेश- मैं बेवकूफ लोगों से बहस नहीं करता, 
मैं बस उन्हें कह देता हूं कि- हां तुम ठीक कह रहे हो
राजू-  लेकिन ये तो एकदम बेतुकी बात है, हमें अपनी बात मनवाकर रहना चाहिए 
सुरेश- हां तुम ठीक कह रहे हो....

विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई तो 
मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....

एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो, पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है, इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी...
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
ससुर (दामाद से)- शादी के बाद जीवन कैसा बीत रहा है? 
दामाद- अब क्या ही बताऊं ससुर जी, आदमी शादी से पहले गर्मजोशी में, 
शादी के बाद कुछ दिनों तक मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है....
 

आज के मजेदार जोक्स: अपने पापा की शादी की CD देख रहे बच्चे ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सोनू- मम्मी में रात को बाथरूम गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- क्या हुआ?
सोनू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला,
उसमें अपने आप लाइट चालू हो गई
और उसमें से ठंडी-ठंडी हवा आने लगी
मम्मी- अरे तू फ्रिज में सू-सू कर आया.... 

पत्नी ने अपने पति को कॉल करके पूछा- क्या कर रहे हो?
पति- ऑफिस में हूं, बहुत बिजी हूं और तुम क्या कर रही हो?
पत्नी- मैकडोनाल्ड रेस्तरां में तुम्हारे बच्चों के साथ बैठी हूं और 
बच्चे पूछ रहे हैं कि पापा के साथ ये कौनसी बुआ बैठी है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
रमेश- ये क्या हुआ, तुझे इतनी चोट कैसे लगी?
सुरेश- मेरी बीवी ने मेरी पिटाई कर दी
रमेश- क्यों, ऐसा क्या कर दिया तुमने?
सुरेश- आज मेरी पत्नी के माता-पिता अचानक बिना बताए घर पर आ गए
रमेश- तो फिर क्या हुआ
सुरेश- पत्नी ने कहा कि बाहर जाकर उनके लिए कुछ ले आओ
रमेश- फिर?
सुरेश- तो मैं उनके जाने के लिए टैक्सी ले आया.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें