Husband Wife Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पति-पत्नी के कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो,
कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो?
पति- तुम्हारे लिए ही लिखता हूं पगली, मेरी जान
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो......