फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: बाल छोटे कराने को लेकर चिंटू ने नाई से कही ऐसी बात, पढिए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 12 May 2026 11:48 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
1 of 5
धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

नाई की भी आंख में आंसू आ गए, जब उससे चिंटू ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए.......


चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं
लड़की- आप खुद कह दो, इस समय वो आपके बाल काट रहे हैं
फिर क्या था, नाई ने चिंटू को गंजा कर दिया......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- आपने कुछ सुना
पति- क्या? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी, आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...... 
विज्ञापन

3 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
दुकानदार (महिला से)- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- ऐसा सूट दिखाओ, पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे
यह सुनते ही दुकानदार के होश उड़ गए....

Jokes In Hindi: साली ने अपने कंजूस जीजा को बताया अपना सपना, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Hindi Jokes: पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए, वजह पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

4 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....


टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं,
इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे
लेकिन ये बहुत महंगी हैं,
सुरेश- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं,
मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
सुरेश- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं,
आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें