फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी से पति- आज बाहर खाना खाएंगे, फिर जो हुआ पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 19 May 2025 02:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


पति (पत्नी से)- आज खाना बाहर खाएंगे
पत्नी- ठीक है मैं दो मिनट में तैयार होती हूं
पति- ठीक है, फिर मैं बाहर चटाई बिछाता हूं.....

पत्नी-सुनिए जी, उठ जाइए
मैं रोटी बना रही हूं
पति- तो मैं कौनसा तवे पे लेटा हूं.......

विज्ञापन

2 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू (गप्पू से)- घर में कूलर AC होने के बाद भी अगर
कोई आदमी छत पर टहल रहा तो पता है क्या होता है?
गप्पू- क्या होता है?
पप्पू- समझ लेना की उसकी पड़ोसन बहुत सुंदर है......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- कल मेरे घर लुटेरे घुस आए
नरेश- फिर क्या हुआ?
सुरेश- वो चिल्ला चिल्ला कर पूछ रहे थे, कि सोना कहां है ,सोना कहां है?
मैंने कह दिया किसी भी कमरे में सो जाओ......

गर्लफ्रेंड (ब्वॉयफ्रेंड से)- तुम जानते हो मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं
ब्वॉयफ्रेंड-थोड़ा टाइम निकाल कर ब्रश कर लिया करो,
हजारों मासूमों की जान बच जाएगी.......


आज के मजेदार जोक्स: मॉडर्न लड़की ने ऐसा क्या कहा कि फूट-फूट कर रोने लगा भुट्टे बेचने वाला? पढ़कर बन जाएगा दिन

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- तुम पर आरोप है कि तुमने इतने सालों से अपनी पत्नी को
डरा, दबा कर कंट्रोल में रखा हुआ है
आरोपी- जज साहब, दरअसल...
जज की सजा- अरे भाई, सफाई मत दो तरीका बताओ......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें