फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शादी की पहली रात सुरेश ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sat, 25 Apr 2026 11:58 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

शादी की पहली रात सुरेश बहुत कन्फ्यूज था
उसे समझ नहीं आया पत्नी से क्या बात करे
आधे घंटे के बाद सुरेश डर-डर के पत्नी से बोला-
आप घर पर बता के तो आई हैं न कि आज रात
यहां रुकने वाली हैं.......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
लड़का- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
लड़की- ताकि लड़कों का ध्यान रहे कि,
जिस प्लॉट पर उनकी नजर है
उसका भूमि पूजन हो गया है......


चिंटू अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल गया
नर्स- लंबी-लंबी सांस लो
चिंटू ने लंबी-लंबी सांस ली
नर्स- कैसा महसूस हो रहा है
चिंटू- मजा ही आ गया, कौन-सा पर्फ्यूम
लगा कर आई हो?
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो....

Chutkule In Hindi: मेरी मैरिज क्यों नही हो रही है? जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती हो गई बंद
 

Funny Chutkule: क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? डॉक्टर का जवाब सुनकर पप्पू के होश उड़ गए

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मुझे बिना मारे अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
भगवान करें सबको ऐसी ही बीवी मिले.....


जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो?
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें