फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू- आप तो इंजीनियर हो फिर ये अंगूठा क्यों? पिता का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 10 May 2025 04:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान को दूर करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला.....

अपने बेटे के रिपोर्ट कार्ड पर पिता ने अंगूठा लगाया
पप्पू- पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर ये अंगूठा क्यों?
पिता- हरामखोर तेरे मार्क्स देखकर टीचर को पता
नहीं लगना चाहिए कि तेरे बाप पढ़ा लिखा है.......


मेढक (पप्पू से)- तुझमें दिमाग नहीं है
पप्पू- बिलकुल है
मेढक- नहीं है
पप्पू- है
मेढक- इतना कह कर मेढक पानी में कूद गया
पप्पू- अब इसमें सुसाइड करने वाली क्या बात थी....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
चिंटू- तुम इस ऑफिस से कब से काम कर रहे हो?
मिंटू- जब से बॉस ने नौकरी से निकालने की धमकी दी है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी ने सबसे बड़े साधु से पूछा-
बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं बाबा?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए....


मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं....

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया
चिंटू- बोलो, क्या मंगाऊं?
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा और अपने लिए एंबुलेंस
चिंटू- एंबुलेंस क्यों
गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी पत्नी खड़ी है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई
पहला दोस्त- अकेले-अकेले
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले.....
 

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- शक्ल देखी है अपनी, लड़के ने दिया गजब का मजेदार जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें