फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संडे को क्लिनिक खोलकर बैठने को लेकर डॉक्टर ने राजू से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Sat, 10 May 2025 07:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Desi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) आपकी उदासी दूर करते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...

एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया।
आदमी: डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर: अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
छात्र- किताब में
मास्टर जी- कैसे?
छात्र- क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया
पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...

पति-पत्नी की लड़ाई हो गई
दिनभर चुपचाप रहने के बाद पत्नी पति के पास आकर बोली
पत्नी- इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं...

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया
गप्पू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
पप्पू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई
गप्पू- किसने मारा?
पप्पू- सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
संजू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं
लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं पूरे एक साल बड़ी हूं
संजू- कोई बात नहीं, मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा...
 

Funny Chutkule: गप्पू- पप्पू यार बीवी एक घंटे तक लेक्चर देने के बाद पता है क्या बोलती है? पढ़िए मजेदार जोक्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें