फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: 65 साल के बुजुर्ग ने नर्स को लेकर डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 07 Aug 2025 05:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने आंएगे....
विज्ञापन

2 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जीजा- एक बात कहूं साली जी?
साली- जी
जीजा- तुम अपनी बहन से भी ज्यादा सुंदर  हो 
साली (शरमाते हुए)- जीजू आप भी बड़े वो हो
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो ?
आखिर क्या Use करती हो?
साली- फोटोशॉप
साली की बात सुनकर जीजा बेहोश....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सर मेरी सैलरी बढ़ा दीजिए, अब मेरी शादी हो गई है
बॉस- ऑफिस के बाहर होने वाली दुर्घटना के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं.....

हरीश- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
हरीश- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता,
रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना,
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक
छात्र- बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और
डरते तो हम किसी के बाप से नहीं.....


Desi Jokes: लड़की- मैं तुम्हारे लिए राखी लेकर आई थी, लड़के ने दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं, मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है
तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है....

मरीज- डॉक्टर में हर बात तुरंत भूल जाता हूं? कोई दवाई दीजिए
डॉक्टर- एक काम करो, पहले आप मुझे फीस दे दो,
कहीं तुम दवाई लेने के बाद मेरी फीस भी भूल  गए तो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें