फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: टेंशन को लेकर डॉक्टर के पास गया मरीज, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 02 Mar 2026 09:32 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes, Chutkule: अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....

टेंशन को लेकर मरीज एक डॉक्टर के पास गया
मरीज- मुझे बहुत टेंशन रहती है, नींद भी नहीं आती
डॉक्टर- रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए
मरीज- तो फिर क्या पत्नी को मायके भेज दूं?
 

डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ
पप्पू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- शराब पीते हो?
पप्पू-  हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना......
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : वायरल फनी जोक्स
लड़की- तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो
लड़का- तेरे लिए तो मैं ऊपर वाले से भी लड़ सकता हूं
लेकिन इस समय एग्जाम का टाइम है,
तो उनसे पंगा लेना ठीक नहीं.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो, मैं दो घंटे के लिए बाहर जा रही हूं,
आपको कुछ चाहिए?
पति- नहीं इतना ही काफी है.....


Desi Chutkule: पत्नी से पति- एक औरत स्कूटी से टक्कर मार के निकल गई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले


Jokes In Hindi: चिंटू ने चेक किया अपनी गर्लफ्रेंड का फोन, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- जब वो गोबर फेंकने जाती थी तो हम उसे देखते थे
मोहन- फिर?
सुरेश- फिर क्या, उसके बाप ने भैंस ही बेच दी
हमारा लव स्टोरी ही खत्म.....


सुरेश- यार मैंने सुना है, सब्र का फल मीठा होता है
लेकिन मुझे अभी तक नहीं मिला
मोहन- हो सकता है, भगवान तेरे लिए जूस बना रहें हो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज
पिता बेहोश....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें