Funny Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
Comedy Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......
भाभी (देवर से)- एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है देवर जी?
देवर- लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं......
देवर- ये कैसी दाल बनाई है भाभी
ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
आप सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो
कुछ पता नहीं चलता, क्या डालना है क्या नहीं
भाभी (देवर को बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ
कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो..
विज्ञापन
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन! बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?....
विज्ञापन
3 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, तुम चुकंदर खाया करो.
पति- पर क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है.
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है.....
महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो?
बाबा- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो....
4 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था
आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है, उसने साड़ी वापिस कर दी क्या?
दूसरा दोस्त- नहीं यार, मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर
आज तेरी पत्नी से मिलने आ रही है......
नौकरानी (बहू से)- मेमसाब, जल्दी आइए
पड़ोस की तीन औरतें घर के बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं
बहू- बालकनी में आकर देखने लगी
नौकरानी- आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?
मालकिन- नहीं रहने दो! तीन ही काफी हैं.....