फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: भाभी- तुम्हारे भैया ने मेरा नया बैंक खाता खुलवाया है, देवर ने दिया गजब का जवाब

Sun, 27 Apr 2025 03:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Devar Bhabhi Jokes: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए देवर-भाभी पर बने कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। देवर-भाभी का रिश्ता ही ऐसा होता है। जिसमें तीखी तकरार के साथ ही प्यार भी होता है। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......


भाभी (देवर से)- पता है, तुम्हारे भैया ने मेरा नया बैंक खाता खुलवाया है
देवर- अरे वाह भाभी, कौन से बैंक में?
भाभी- एक किस बैंक में
देवर- अरे भाभी वो एक किस नहीं, Axis Bank हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं व्यस्त हूं, कौन-कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर बोला- तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का समय से आ जाऊंगा.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू- यार कल रात घर देर से पहुंचा,
डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू- फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया,
अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है और चाबी तो जेब में थी....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आईं
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो-लिखो करियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही,
करियर क्या खाक सेट करूंगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पापा- बेटा जरा अपना मोबाइल देना
बेटा- एक मिनट पापा ऑन करके देता हूं.
वीडियो डिलीट...फोटोज़ डिलीट...मैसेजेस डिलीट
पापा लीजिए ऑन हो गया
पापा- अरे नहीं बस मुझे टाइम बता दे.
पापा की बात सुनकर बेटे ने सिर पकड़ लिया.....


Best Jokes: आदमी- भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है, पढ़िए मजेदार धमाकेदार चुटकुले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें