Viral Funny Jokes: सेहतमंद और खुशहाल जीवन के लिए हंसना बेहद जरूरी माना जाता है। व्यस्त दिनचर्या और बढ़ते तनाव के बीच मुस्कुराने और खुलकर हंसने के मौके कम होते जा रहे हैं। ऐसे में मजेदार जोक्स न सिर्फ तनाव दूर करने का काम करते हैं, बल्कि पूरे माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी रुकना मुश्किल हो जाएगा।
एक चोर पुलिस स्टेशन जाकर बोला-
चोर- साहब, मुझे गिरफ्तार कर लो
पुलिस- क्यों भाई, क्या किया तुने?
चोर- साहब, मैंने जिस घर में चोरी की,
वहां सिर्फ 100 रुपये मिले,
लेकिन सुबह अखबार में खबर आई कि,
वहां 10 लाख की चोरी हुई है
अब मेरी बीवी मुझसे बाकी के 9 लाख 99 हजार
900 रुपये मांग रही है......