अस्पताल ऐसी जगह है, जहां लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचते हैं, लेकिन कभी-कभी वहां के छोटे-छोटे मजेदार किस्से चेहरे पर मुस्कान भी ले आते हैं। डॉक्टर की गंभीर सलाह, नर्स की हाजिर जवाबी और मरीजों के अजीब सवाल मिलकर ऐसे पल बना देते हैं, जिन्हें याद करके भी हंसी आ जाए। डॉक्टर और नर्स का तालमेल भी कुछ ऐसा ही होता है। डॉक्टर इलाज में व्यस्त रहते हैं, तो नर्स को मरीजों की देखभाल के साथ-साथ कई बार डॉक्टर की बातों का भी मजेदार जवाब देना पड़ता है। तो आइए पढ़ते हैं इनके मजेदार जोक्स।
डॉक्टर - नर्स, मरीज को दवा समय पर दी थी?
नर्स - जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल समय पर।
डॉक्टर - और मरीज ने ली?
नर्स - वो तो नहीं पता, दवा तो मैंने समय पर दे दी थी!