फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पत्नी ने पति से कहा- इस महीने आपसे कम लड़ूंगी, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 05 Sep 2022 07:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule in Hindi: आज कल की भागमभाग जिदंगी में हर इंसान के लिए स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की तरह हंसी की जरूरत होती है। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इंटरनेट पर हर दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहैं जिन्हें पढ़ने के आप जरूर हंसेंगे। आज हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे,
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी,
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया,
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- इस महीने आपसे कम लड़ूंगी।
पति- अरे वाह यह कैसे हुआ?
पत्नी- क्योंकि इस बार महीना ही 28 दिन का है।
पति चुप

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू वेटर से- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे..
वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दारू पीकर पति रात घर पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी 
पति- कितना काम करेगी तू? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली, सुनते ही पत्नी को आ गई हंसी 
इस तरह चालाकी से बच गया पति....!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए...!!! 
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया...!

 
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
इंजीनियर स्टूडेंट्स से पड़ोसी- क्या कर रहे हो बेटा...?
लड़का- बस नहाने जा रहा हूं...
पड़ोसी- वो सब तो ठीक है पर, आगे के लिए क्या सोचा है ?
लड़का- बस बाल्टी भर जाए फिर मोटर बंद कर दूंगा...
पड़ोसी बेहोश…


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी पार्टी में जातें हैं...
पत्नी आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे...
पति- अरे मैं तो माचिस लाना भूल गया...
पत्नी, अरे मैं डांस की बात कर रही हूं,
पत्नी... हां लेकिन से तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें