फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता-बंता की मजेदार बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

Fri, 16 Sep 2022 12:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Santa Banta Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हमारे लिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। वहीं मन में नकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से भी बचे रहते हैं। साथ ही कई गंभीर बीमारियां से भी छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की मजेदार और लोटपोट करने वाले जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...

संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी फ़ोटो रखी देखी।
फ़ोटो देखकर संता बोला-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला:- कहा है यार
आजतक न तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया और न ही आज तक ये खुद धरती में समाई।
 
विज्ञापन

2 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पति ने पत्नी के लिए सूजी की खास डिश बनाई
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने..!!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में!!
पति हैरान।
विज्ञापन

3 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : iStock
एक बार बंता को जोर जोर से रोता हुआ देख संता ने उससे पूछा
संता-तुम क्यों रो रहे हो।
बंता-मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया हैं।
संता-तो तुम क्यों रो रहे हो,क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?
बंता-नहीं
संता-तो तुम क्यों रो रहे हो?
बंता-मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला हैं।।

4 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay
पड़ोसन – उफ्फ ये बच्चे कितने गंदे हैं।
कीचड़ में खेलकर पूरी तरह मिट्टी में सन जाते हैं।
पड़ोसन की सहेली – अरे यार, कल मैंने दस बच्चों का मुंह धोया, 
तब जाकर मेरा बच्चा पहचान में आया।
 
विज्ञापन

5 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay
संता – बाबा नौकरी नहीं लग रही, इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए ना
बाब – कौन सी ब्रांच है बेटा?
संता – इलेक्ट्रिकल।
बाबा – फिर मुझे नहीं पता, मेरी तो मैकेनिकल थी…
विज्ञापन

6 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : iStock
संता- तुम्हारा भाई क्या कर रहा है आजकल???
बंता- उसने एक दुकान खोला थी, लेकिन अब जेल में है!
संता- ऐसा क्यों???
बंता- दुकान हथोड़े से खोली थी इसलिए!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संता बंता के धमाकेदार चुटकुले - फोटो : iStock
आज के इस घोर प्रतिस्पर्धा के युग में करियर को लेकर एक बात साबित हो गई है कि-
LLB की पढाई करने के बाद लोग सिर्फ वकील ही बनते हैं .
CA की पढाई करने बाद लोग सिर्फ चार्टेड अकाउंटेंट ही बनते हैं।
मेडिकरl की पढाई करने के बाद सिर्फ डॉक्टर ही बनते हैं…
जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद लोग ‘चपरासी’ से लेकर ऊंचे पद भी पा सकते हैं।
और अगर किस्मत ने साथ दिया तो इंजीनियर भी बन सकते हैं।
दरअसल कहने का मतलब यह है कि इंजीनियरिंग में बहुत बड़ा स्कोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें