फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 29 Aug 2023 04:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
राजू- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं। 
संता- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।

Viral Jokes in Hindi: मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ सांप की दुम पर पैर रखना, छात्र ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

Funny Jokes: बंता- यार मैं अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दूं? संता ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें