Funny Chutkule: आज कल की भागभागम जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा समय भी आसानी से बीत जाता है। हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से चेहरे पर चमक बरकरार रहती है और मन खुश रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने का सफर...
मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है।
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है, तो पानी क्यों नहीं।