फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Sun, 25 Jun 2023 08:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और चेहरा चमकता रहता है। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हसाने का सिलसिला...

खचाखच भरी बस में एक लड़की सफर कर रही थी अचानक ड्राइवर ने ब्रेक मारा...

एक बिहारी लड़का खूबसूरत लड़की से टकरा गया

लड़की-आराम से खड़े हो जाओ

लड़का-सॉरी...

फिर ब्रेक लगा

लड़का फिर से जा टकराया

लड़की -क्या कर रहे हो!

लड़का- जी, इंजिनयरिंग।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
संता (वकील से)- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए 

संता- क्यों? 

संता- वो पिछले 5 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही 

वकील- एक बार फिर अच्छी तरह सोच लो. ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था... 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा 

यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला- बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं।

Funny Jokes: पति और पत्नी की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पंडित जी ने कुंडली मिलाई...36 के 36 गुण मिल गए...

लड़के वालों ने मना कर दिया.लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे...जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं...?

लड़के वाले: हमारा लड़का बिल्कुल लफंगा है. अब क्या बहू भी उस जैसी ले आएं...!!!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर- बहुवचन किसे कहते है...?

पप्पू- जब बहू अपने ससुराल वालो को खरी-खोटी सुनाती है तो इसे बहु वचन कहते है...

अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें