फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: पड़ोसन ने अपनी दूसरी पड़ोसन को बताए काढ़ा पीने के फायदे, पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Tue, 29 Jul 2025 10:10 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

पड़ोसन (दूसरी पड़ोसन से)- बहन काढ़ा से तुम्हारी इम्युनिटी कितनी बढ़ी?
दूसरी पड़ोसन- इम्युनिटी तो बहुत बढ़ी है
पड़ोसन- वो कैसे?
दूसरी पड़ोसन- पहले अपने पति से लड़ाई में, मेरी सांस 5 मिनट में फूल जाती थी
अब 1 घंटे आराम से लड़ लेती हूं.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- प्यार करोगी मुझसे? 
लड़की- शक्ल देखी है आईने में अपनी
लड़का- खुद का मुंह चाहे चुहिया जैसा हो
लेकिन लड़का सलमान खान चाहिए....

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेकअप हो जाएगा
तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़का बेहोश.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नए साल की पार्टी में नेहा ने अपनी सहेली अंकिता से कहा-
देख वो लड़का कितना बोलता है, लगातार बोलता ही जा रहा है
नेहा- एक महीने बाद उसकी बोलती बंद हो जाएगी
अंकिता- वो कैसे?
नेहा- अगले महीने मैं उससे शादी जो करने जा रही हूं....


Funny Chutkule: चेकअप कराने के लिए पप्पू गया एक शायर डॉक्टर के पास, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कस्टमर केयर- गुड मॉर्निंग सर, एयरटेल में आपका स्वागत है
बोलिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?
पप्पू- मेरे पड़ोस की कविता का नंबर दे दो.....

एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
आदमी- जी हां
अंदर से फिर आवाज आई- तुम अंदर आ सकते हो
तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पाई है
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
दूसरा आदमी- जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है
अंदर से आवाज आई- भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और
पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए
अचानक लिफ्ट रुक गई, दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें