Funny Jokes, Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
रिंकी- तु इतनी मोटी कैसे हो गई?
पिंकी- हमारे यहां फ्रिज नहीं है
रिंकी- तेरे मोटापे से फ्रिज का क्या मतलब?
पिंकी- सारा बचा हुआ खाना पड़ता है......
रिंकी शादी के कुछ महीनों बाद अपनी सहेली से मिलने आई
बातों के दौरान रिंकी ने रोते हुए पिंकी को बताया-
मेरे तो भाग्य ही फूट गए, इनका किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा है
पिंकी- हाय राम, ये तू क्या कह रही है? पर तुझे पता कैसे चला?
रिंकी- मेरे बॉयफ्रेंड ने बताया, वो भी इन्ही की कम्पनी में काम करता है....