फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: सुरेश ने राजू को बताए मेहमानों को ग्रीन टी पिलाने के फायदे, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Sun, 24 Aug 2025 07:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Funny Chutkule: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

सुरेश (राजू से)- क्या तुम्हें पता है, मेहमानों को ग्रीन टी पिलाने के क्या फायदे होते हैं?
राजू- क्या?
सुरेश- अमीरी झलकती है, दूध का खर्चा बचता है
साथ में बिस्कुट नहीं देने पड़ते और मेहमान दुबारा आते भी नहीं....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
बहू- मांजी ये अभी तक क्यों नहीं आए? 
कहीं इनका किसी दूसरी लड़की के साथ कुछ 
सास- अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो.....

घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर सास ने समझाया-
देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति, पति को गृहमंत्री
और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना
अब तू बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू- मांजी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल
2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन भी अपने पति से रूठ जाती है....


Viral Jokes: तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा? चिंटू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती हो गई बंद

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
अंकल (चिंटू से)- रात को कितने बजे सोते हो बेटा?
चिंटू- किताब उठा लू तो 9 बजे और फोन उठा लू तो 2 बजे
चिंटू की बात सुनकर अंकल की बोलती बंद हो गई....

गांव के एक चाचाजी अस्पताल में भर्ती थे, बोतल चढ़ाने के लिए नर्स आई
चाचाजी ने नर्स से पूछा- ये किस की बोतल है?
नर्स- इसके अंदर विटामिन होते हैं, जिससे आपको भोजन जितनी शक्ति मिलेगी
चाचाजी- इसके बाद मुझे छाछ की बोतल चढ़ा देना, 
मुझे भोजन करने के बाद छाछ पीने की आदत है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : वायरल जोक्स
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो
पलटू की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें