फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: सुरेश ने नाई से बनवाई अपनी दाढ़ी, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 14 Aug 2026 05:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.... 


सुरेश- तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी
नाई- चिंता मत कीजिए, मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा.....


नाई की भी आंख में आंसू आ गए, जब उससे चिंटू ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- आपने कुछ सुना
पति- क्या? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी,
आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल
मिलना ही था...... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....

Hindi Jokes: जब एक शायर डॉक्टर बन गया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Jokes: शादीशुदा आदमी क्या भूल सकता है? पत्नी ने पति को दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बाबा
चिंटू- बाबा कल की रोटी खा लोगे?
भिखारी- हां खा लूंगा
चिंटू- तो कल आना.....


आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा-
ये हाथ में क्या है?
राजू- सर, बंदूक है
अफसर- ये बंदूक नहीं, तुम्हारी इज्जत है, शान है,
 ये तुम्हारी मां है मां
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा-
ये हाथ में क्या है?
रमेश- सर, ये सुरेश की मां है, उसकी इज्जत है, शान है 
और हमारी मौसी है मौसी
अफसर बेहोश.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- यार, मुझे उस लड़की से बचा ले
मोहन- क्यों क्या हुआ?
सुरेश- जब से मैंने उसे यह कह दिया की,
दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा
वो पागल तबसे चाक़ू लेकर मेरे पीछे पड़ गयी है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें