फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: पुलिस- हमें आपके घर की तलाशी लेनी है, सुरेश ने दिया गजब का जवाब

Fri, 05 Sep 2025 04:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

पुलिस- हमें आपके घर की तलाशी लेनी है,
सुना है, आपके घर में कोई विस्फोटक सामग्री है
सुरेश- खबर तो पक्की है, पर अभी वो मायके गई है.....

एक लड़की कोक पी रही थी, उसमें एक मच्छर गिर गया
लड़की ने उसे निकाला तो मच्छर बोला- मां
लड़की- तूने मुझे मां क्यों कहा?
मच्छर- क्योंकि मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए वो मालिक की पत्नी से बोला-
बहन जी, एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति की कब्र पर सिर रखकर पत्नी रोते हुए बोली-
बेटा लैपटॉप मांग रहा है मैं क्या करूं?
बेटी मोबाइल की डिमांड कर रही है, मैं कहा से लाकर दूं?
खुद मेरे पास कपड़े नहीं हैं, मैं क्या करूं?
कब्र से घुटी हुई आवाज आई, मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं..... 


Comedy Jokes: सास- खाने के बीच में पानी भी पी लिया करो दामाद जी, वजह जानकर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नए साल की पार्टी में नेहा ने अपनी सहेली अंकिता से कहा-
देख वो लड़का कितना बोलता है, लगातार बोलता ही जा रहा है
नेहा- एक महीने बाद उसकी बोलती बंद हो जाएगी
अंकिता- वो कैसे?
नेहा- अगले महीने मैं उससे शादी जो करने जा रही हूं....

विदाई के वक्त दुल्हन ने रोते हुए दूल्हे से कहा,
आपके कारण आज मेरे घरवाले रो रहे हैं
दूल्हा- तो?
दुल्हन- अब देखना मैं तुम्हे जीवन भर रुलाऊंगी
सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम्हें दवाई 10 बजे लेने को बोला है,
तुम पांच बजे ही क्यों ले लेते हो?
सोनू- दुश्मन पर वार किया जाना चाहिए
जब वो तैयार न हो.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें