फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: लड़की से लड़का- सुना है आपकी मुस्कुराहट पर हर कोई मरता है, वजह जानकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Tue, 16 Sep 2025 11:25 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Viral Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

लड़का (लड़की से)- सुना है, आपकी मुस्कुराहट पर हर कोई मरता है
लड़की (शरमाते हुए)- क्यों?
लड़का- जरा टाइम निकाल कर मेरे घर भी आना,
एक चूहा मारना है, साले ने परेशान कर रखा है.....

पप्पू- कैसा है भाई?
गप्पू- ठीक हूं, तू बता
पप्पू- और पढ़ाई-लिखाई कैसी चल रही है?
गप्पू- दोस्त है तो दोस्त बन के रह, रिश्तेदारों वाली
हरकतें न किया कर.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे
पत्नी- हां नजदीक रहने वाले तुम्हारे लच्छन जानते होंगे
पत्नी की बात सुनकर पति की बोलती बंद हो गई....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर (चिंटू से)- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश.....


Hindi Jokes: आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है? पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर.....

डॉक्टर- क्या परेशानी है, तुम्हे?
राजू- मैं क्यूं बताऊं? तुम देखो मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर तुम हो या मैं
डॉक्टर- नर्स, इसको ओटी में ले जाकर लेफ्ट वाला फेफड़ा और
किडनी दोनों निकाल लो, सड़ गई हैं
राजू- दिमाग तो सही है, डॉक्टर साहब
मेरी टांग में दर्द है
डॉक्टर-  चुपचाप बैठ, डॉक्टर तुम हो या मैं....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़की कोक पी रही थी, उसमें एक मच्छर गिर गया
लड़की ने उसे निकाला तो मच्छर बोला- मां
लड़की- तूने मुझे मां क्यों कहा?
मच्छर- क्योंकि मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें