फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? गप्पू का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Tue, 23 Jun 2026 05:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Chutkule: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Chutkule In Hindi
Comedy Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


पप्पू- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद?
गप्पू- कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए.....


गप्पू (पप्पू से) यार नवंबर-दिसंबर में शादियां ऐसे होती हैं
जैसे दुल्हा और दुल्हन पर 50% डिस्काउंट पर मिल रहा हो......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है
तो ठीक है, वरना स्टाफ रूम में रख देंगे.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- मेरी 2 हजार के नोटों वाली गड्डी नहीं मिल रही,
उस पर लाल रंग का रबड़ बैंड चढ़ा था
पत्नी- ये लो लाल रंग का रबड़ बैंड
आप भी मरे जा रहे हो रबड़ बैंड के लिए......


Hindi Chutkule: महिला ने पंडित जी से पूछा अपने पति का भविष्य, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Funny Chutkule: खाना मांगने पर लड़की ने भिखारी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- तुम्हारी बहन में हजारों कमियां हैं
साली- जी, इसी वजह से तो उसे कोई,
अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था.....


जीजा (साली से)- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं
364 दिन पति को जीने नहीं देती और 1 दिन करवा चौथ का,
व्रत करके मरने भी नहीं देती
जीजा की बात सुनकर साली की बोलती बंद हो गई.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे से बोला- कैसे हो बेटा?
बच्चा- ठीक हूं
बुजुर्ग व्यक्ति- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह
बुजुर्ग व्यक्ति- मतलब
बच्चा- भगवान भरोसे.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें