फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: रिश्ते के लिए लड़की देखने गए लड़के वाले, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 28 Mar 2026 09:11 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Jokes, Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

लड़के वाले- जी लड़की ने क्या किया हुआ है?
लड़की वाले- जी, इसने नाक में दम किया हुआ है.....


पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बूढ़ा बस मैं सीट पर अकेला बैठा था
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गई
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली- आप कहां जा रहे हो?
बूढ़ा चुप बैठा रहा
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी आप कहां जा रहे हो?
अब बूढ़े से चुप नहीं रहा गया और वो बोला-
तू बहुत सुंदर और जवान है बेटी, तेरे लिए लड़का
ढूंढने जा रहा हूं......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
हिंदी के पीरियड में टीचर ने पप्पू से पूछा 
दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है,
इसका अर्थ स्पष्ट करो
पप्पू- बीवी हमेंशा घर में होती है,
साली आती जाती रहती है....
पप्पू की बात सुनकर टीचर बेहोश.....

Jokes: पिता- उदास क्यों है बेटा, वजह पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Jokes In Hindi: अब तुम मुझे पहले जितना प्यार नहीं करते, पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद 

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
ट्रक से टकराकर बिल्ली बेहोश हो गई
एक लड़का उसे उठा कर घर ले आया और पिंजरे में डाल दिया
बिल्ली को होश आया और वो लड़के से बोली- ओह माय गॉड
जेल हो गई वो ट्रक वाला मर गया क्या?


एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए वो मालिक की पत्नी से बोला-
बहन जी, एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और
पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और
वह भी पिंटू को देखकर बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए
अचानक लिफ्ट रुक गई
दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें