फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर- बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता? सचिन ने दिया गजब का जवाब

Wed, 26 Jul 2023 05:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हमारे अंदर सकारात्मकता होनी चाहिए। यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे साथ रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा हंसने से हमारे स्वास्थ्य को और भी कई फायदे होते हैं। इसलिए हंसने को भी एक योग माना गया है। खास बात तो ये है कि हम दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं, इसके लिए हमें किसी समय का इंतजार नहीं करना होता है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो?? 
सचिन - हां 
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता?
सचिन - मरा हुआ परिंदा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी: बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत: पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित जी बेहोश हो गए
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..
डाक्टर ने कहा “ इनको अच्छा खाना दो,हमेशा खुश रखो, 
घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,फाल्तू की फरमाइशें 
करके इनकी चिंताये मत बढ़ाओ तो ये छ महीने में ठीक हो जायेंगे..
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “ क्या कहा डाक्टर ने ?”
पत्नी बोली “ डाक्टर ने जवाब दे दिया है”

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...? 
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...? 
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शौंटी डॉक्टर से–जब मैं सोता हू तो,
सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं,
डॉक्टर–कोई दिक्कत नहीं,
ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना,
शौंटी– कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें