ऑफिस की जिंदगी भी बड़ी दिलचस्प होती है। कभी सुबह की चाय के साथ दिन की शुरुआत होती है, तो कभी सहकर्मियों के साथ दो मिनट की हंसी-मजाक पूरे दिन का मूड अच्छा कर देती है। काम के बीच मिलने वाला छोटा-सा ब्रेक, लंच टाइम में दोस्तों की बातें और शुक्रवार को छुट्टी का ख्याल, ये सब नौकरी करने वालों की रोजमर्रा की छोटी-छोटी खुशियां हैं। लेकिन ऑफिस में एक रिश्ता ऐसा भी होता है, जिसमें सम्मान के साथ थोड़ी घबराहट और ढेर सारा मजाक भी शामिल रहता है। जी हां, बात हो रही है बॉस और कर्मचारी की। तो चलिए, आज पढ़ते हैं बॉस और कर्मचारी के बीच होने वाली ऐसी ही मजेदार बातचीत, जिन्हें पढ़कर ऑफिस की यादें भी ताजा हो जाएंगी।
बॉस - तुम्हारी सबसे बड़ी खूबी क्या है?
कर्मचारी - सर, मैं मुश्किल से मुश्किल बात भी आसानी से समझा सकता हूं।
बॉस - अच्छा, तो बताओ कंपनी का मुनाफा क्यों घट रहा है?
कर्मचारी - सर, यही तो मुश्किल बात है, इसे समझाने के लिए मुझे दो दिन चाहिए!