फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ऐसे जूते जिनसे बदसूरत दुनिया में शायद ही कोई दूसरी चीज हो, फिर भी लोग इन्हें अनदेखा नहीं कर पाते

Sat, 13 Oct 2018 02:09 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
aa
नाइकी, एडिडास, रीबॉक, फिला, लोफर्स, सैंडल, हर कंपनी का अपना ही स्टाइल है। इन कंपनियों के बने जूते चप्पलों की पहचान पूरी दुनिया को है। लोग इन्हें बड़े चाव से पहनते भी हैं। मुनाफे को देखते हुए इन बड़ी कंपनियों को कॉपी करने वाली बहुत सी कंपनियां भी बाजार में मौजूद हैं। ये हू-ब-हू इन कंपनियों के उत्पादों की टू-कॉपी तैयार करने में माहिर हैं। इसलिए आम ग्राहक भी इनके नकली माल को पहचान नहीं पाता। तो वहीं कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जिन्होंने इन बड़े ब्रैंड को कॉपी करने के चक्कर में अफलातूनी काम कर दिया। ये कंपनियां अब 'फैशन सिंबल' बनने की बजाय ग्राहकों की नजर में 'फैशन डिजास्टर' बन चुकी हैं। इन्हीं कंपनियों द्वारा निर्मित कुछ अजीबोगरीब जूते आज हम आपको दिखाने वाले हैं जिन्हें देखकर आप भी माथा पीटने को मजबूर हो जाएंगे...  
विज्ञापन

2 of 15
aa
1. जरा संभलना जनाब कहीं ये जूते देखने के बाद आप जूते पहनना ही न छोड़ दें। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन जूतों से किसी को भी घृणा हो सकती है। दरअसल, इन जूतों को दिखाने का एकमात्र उद्देश्य है कि आप ऐसे किसी आइटम पर नजर रखते हैं तो ये कैसे दुनिया की नजर में चुभन पैदा कर सकता है। इससे आप महसूस कर पाएंगे कि उन्हें पहनने वाला कितना असहज महसूस करता होगा। हो सकता है कि इन जूतों की तस्वीरों को देखने के बाद आप अपने पैर सिकोड़ने लग जाओ। हालांकि ये जूते आपको किसी दुकान में नहीं मिलेंगे लेकिन इंटरनेट दुनिया की वो दुकान है जहां इस तरह के वाहियात जूते भी बेचे जाते हैं। शायद यही कारण है कि खरीददार ऐसी चीज को ऑनलाइन खोजकर ही खरीदना चाहता है। अब ये रिमोट वाले जूते ही देख लो। भला किस महान शख्स ने इनकी खोज की होगी..? आपके दिमाग में अगर जापान का नाम आया है तो आप सही है। जी हां, ये वहीं की देन हो सकती है। दरअसल, वे टेक्नो लवर्स हैं। ऐसी चीजें इजाद करना उन्हें बेहद पसंद है।

 
विज्ञापन

3 of 15
aa
2. काउबॉय के जूते में कभी चक्के या पहिए लगे हुए तो नहीं देखे होंगे आपने..? तो लीजिए आज आपको ऐसा भी देखने को मिल जाएगा। ये काउबॉय टाइप जूते घोड़े के बैठने के लिए नहीं बल्कि किसी रॉलर हॉकी के मैदान में ही काम आ सकते हैं। है न गजब की आविष्कार..? 

 

4 of 15
aa
3. इसे कहते हैं एडी का जोर लगाना। भाई लगे भी क्यों नहीं..? आखिर सारा जोर तो पंजों में ही गया है। अब अगर कोई ऐसे जूते पहनेगा तो पूरी जान तो पंजों में ही आ जाएगी। जी हां, इन जूतों को पहनने वाले के शरीर का पूरा वजन पंजों में आ जाता है।  
 
विज्ञापन

5 of 15
aa
4. देखने में यह आपको किसी आदमी के पांव का जूता तो लग ही नहीं सकता। इन्हें पहनकर तो कोई इंसान खुद का मजाक बनवाएगा। जी हां, इन जूतों की तली आम जूतों के जैसी नहीं बल्कि इनमें जानवर के पांव के खुर जोड़ दिए गए हैं। यही वजह है कि ये जूता अनोखा दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 15
aa
5. बनाने वाले ने इन्हें सर्दियों में बनाना शुरू किया होगा और बनाते-बनाते गर्मी का मौसम आ गया होगा। तभी तो इन्हें पहले हाई बूट बनाने की कोशिश की गई और फिर बाद में उन्हें चप्पल का आकार देना पड़ा। इन्हें देखते ही ग्राहको की  हंसी छूट जाती है। इन जूतों की तस्वीर भी सोशल मीडियो पर तैर रही है। 
विज्ञापन

7 of 15
aa
6. इस जूते का असल साइज क्या होगा..? क्या आप इस तस्वीर को देखकर बता पाएंगे..?तस्वीर में आपको लंबी चोंच वाले जूते नजर आ रहे होंगे। आपने आज से पहले शायद ही इतनी लंबी चोंच वाला कोई जूता देखा होगा। 

 

8 of 15
aa
7. जब बच्चों को किसी कार्टून की कहानी सुनाने की जरूरत पड़े तो ये जूता दिखा दो। आपका काम बन जाएगा। इसके आविष्कारक ने तो यही दिमाग लगाकर इस जूते को डिजाइन किया था।

 

9 of 15
aa
8. इस तस्वीर में नजर आ रही चीज क्या है..? बहुत से लोग मन ही मन यह कह रहे होंगे कि बस यही मत करो। एक मशहूर कंपनी के ब्रैंड को कॉपीकैट कंपनिया क्या कम पीटती हैं जो अब रही सही कसर भी ऐसे डिजाइनों द्वारा पूरी की जा रही है..? 

 

10 of 15
aa
9. इस डिजाइन को बनाने वाले ने समय की बचत करने के लिए अपने खुराफाती दिमाग से ये नमूना निकाला। अब ये दुनिया के लिए हंसने के काम आ रहा है। आपको पैंट पहननी हो तो उसके साथ ये जूते तो पहनने ही पड़ेंगे और अगर ये जूते पहनने हो तो आपको उसके साथ दी गई ये पैंट पहननी ही होगी। 

 

11 of 15
aa
10. ये जूता उनके लिए है जो सीरियस हाइकर्स हैं। यानी की जो हाई हील पहनना पसंद करते हैं। वैसे इन्हें पहनने के बाद अच्छे-अच्छे हाई हील लवर्स का भूत उतर चुका है। 

 

12 of 15
aa
11. इस जूते में क्रिएटिविटी की कोई कमी नजर आए तो कहना... देख नहीं रहे कि बनाने वाले ने उसमें जिंदा मछली रखने का जुगाड़ फिट कर दिया है। 

 

13 of 15
aa
12. जल्द ही बाजार में आपको आइफोन की स्मार्ट चप्पल देखने को मिल जाएगी। डिजाइन कुछ इस तरह का हो सकता है। 

 

14 of 15
aa
13. मत छुपाइए पेडीक्योर... अब बाजार में ऐसे जूते भी उपलब्ध हैं जिन्हें पहनकर आप पेडीक्योर दिखा पाएंगे फिर चाहे आपने इसका ट्रीटमैंट न लिया हो। 

 
विज्ञापन

15 of 15
aa
14. ये जूते खास इसलिए बनाए गए हैं ताकि आपके बच्चे का जूता कहीं गुम न हो। ज्यादातर मां-बाप अपने बच्चों के जूते-चप्पलों को तलाशने में परेशान हो जाते हैं। इसी परेशानी को ध्यान में रखकर निर्माणकर्ता ने ये सैम्पल तैयार कर दिया। इसे खूब पसंद किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें