Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अक्सर मानसिक तनाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन खुद के लिए समय निकाल कर हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...
बेटे की बात सुनकर पिता ने अपना सिर पीट लिया