फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: खामोशी से मेहनत करने को लेकर पप्पू ने पिता को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

Mon, 01 Sep 2025 10:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पिता- क्या बात बेटा, आज बड़े खुश हो
पप्पू- आपने कहा था न की मेहनत इतनी खामोशी से करो
की सफलता शोर मचाए
पिता- हां
पप्पू- मेरी गर्लफ्रेंड को बेटा हुआ है
सुनकर पिता बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू अपनी शादी में पंडित जी से बोला-
दुल्हन के बाईं ओर बैठना है या फिर दाईं ओर?
पंडित- अभी तो कहीं भी बैठ जा, बाद में तो यह तेरे सिर पर ही बैठेगी.....

चिंटू- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है
इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है?
पिंटू- मेरी बीवी मुझे रोज जूतों से मारती है
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं...... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का-  बाबू मुझे सरप्राइज दो
लड़की- चलो आज तुम्हें मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड से मिलवाती हूं
लड़की का जवाब सुनकर लड़के की बोलती हो गई बंद....


Funny Jokes: तुम देखो मुझे क्या बीमारी है? डॉक्टर का जवाब सुनकर राजू की बोलती हो गई बंद

4 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
शादी के पहले मां ने बेटी को सलाह दी
मां- ध्यान रखना बेटी यदि पति पहली बार रूठे तो रब रूठे 
दूसरी बार रूठे तो दिल टूटे
तीसरी बार रूठे तो जग छूटे
बेटी- और अगर बार-बार ही रूठता ही रहे तो
मां- निकाल डंडा मार साले को जब तक डंडा न टूटे.....

मां- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो, तुम्हारी शादी कर देते हैं
बेटी- जी पापा
मां- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी (शरमाते हुए)- पिंक कलर का.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- एक ब्यूटी पार्लर के आगे लिखा था,
ओनली फॉर लेडीज
सुरेश- फिर
राजू- फिर क्या था, मैं भी लिख आया की,
पुरुषों को जरुरत भी नहीं है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें