फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: बेटा- इस साल आप बहुत किस्मत वाले हो पापा, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 26 May 2026 04:45 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

बेटा- इस साल आप बहुत किस्मत वाले हो पापा
पिता- वो कैसे?
बेटा- क्योंकि इस साल मैं फेल हो गया हूं,
आपको मेरे लिए नई किताबें और नए कपड़े 
नहीं खरीदने पड़ेंगे.......


पिता- इतने कम मार्क्स, दो थप्पड़ मारने चाहिए
बेटा- हां पापा जल्दी चलो,
मैंने उस मास्टर का घर देखा है......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर
किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था-
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
मिंकी बहुत देर से मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी थी
दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ थी,
मिंकी परेशान सी भीड़ के हटने का इंतज़ार कर रही थी
काफी देर बाद जब भीड़ छटी तो मिंकी दुकानदार के पास गई
उसने धीरे से इधर-उधर देखकर
एक परचा दुकानदार को दिया और बोली,
भाई साहब, मेरे होने वाले पति डॉक्टर हैं
यह उनका प्रेम पत्र है, पढ़कर सुना देंगे प्लीज.....

Hindi Chutkule: आज मैंने दो कसमें खाई हैं, जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती बंद हो गई

Chutkule: गप्पू से पप्पू- दुनिया में तीन लोगों की बातें ही औरतें ध्यान से सुनती और मानती हैं, पढ़िए फनी जोक्स

4 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
एक औरत ने मंदिर में अपने पति के लिए
मन्नत मांग कर धागा बांधा,
फिर सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति- धागा क्यों खोल दिया?
पत्नी- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबतें दूर हो जाएं,
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊं....


पति छत पर जाने के लिए तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था
तभी पत्नी बोली- कहां जा रहे हो?
पति- चिड़िया को दाना देने 
पत्नी- तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए मायके गई है
नीचे आ जाओ.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांगा
बॉस नाराज होते हुए बोला- अपनी औकात देखी है,
जितनी तुझे सैलेरी मिलती है,
उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा
सुरेश-  अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती है,
तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें