Funny Jokes In Hindi: अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव को कुछ देर के लिए भूलना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। ये छोटे-छोटे चुटकुले न सिर्फ आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे, बल्कि आपके दोस्तों और परिवार के साथ भी हंसी के पल बांटने का मौका देंगे। हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ तनाव से भी दूर रखते हैं।
राजू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो,
क्या दादा जी भी आपको मारते थे?
पिता- हां बेटा
राजू- तो ये खानदानी पागलपन कब तक चलेगा?
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए?
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......