फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पिता- मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचाए, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Tue, 22 Jul 2025 06:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

पप्पू- पापा आपने कहा था ना की मेहनत इतनी
खामोशी से करो की सफलता शोर मचाए
पिता- हां
पप्पू- मेरी गर्लफ्रेंड को बेटा हुआ है
पिता बेहोश...... 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...

डॉक्टर ने बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलोजिस्ट को रेफर करते हुए कहा-
बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो
बुजुर्ग उठते हुए बोले- हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू की बीवी-  सुनते हो क्या, आज दुकान नहीं जाना?
राजू- काहे की दुकान सबकुछ बेकार है
बीवी- ऐसा क्या हुआ?
राजू-  जब मैं छोटा था, तो कई लड़कियों मुझे हग करती थीं
बीवी- तो अब क्या हुआ?
राजू- जब आज में कई लड़कियों को हग करना चाहता हूं, तो कोई करने ही नहीं देती
जमाना कितना मतलबी हो गया है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिता- नालायक मैंने तुमको गीता दी थी पढ़ने के लिए क्या तुमने पढ़ी?
कुछ दिमाग मे घुसा या नहीं?
बेटा- हां पिताजी पढ़ ली और अब आप मरने के लिए तैयार हो जाओ
बेटा पिता की कनपटी पर बंदूक रख देता है
पिता- बेटा ये क्या कर रहे हो, मैं तुम्हारा बाप हूं
बेटा- पिताजी ना कोई किसी का बाप है और ना कोई किसी का बेटा ऐसा गीता में लिखा है
पिता- बेटा मैं मर जाऊंगा
बेटा- पिताजी शरीर मरता है आत्मा कभी नही मरती....
 

Funny Chutkule: मोटीवेट करने को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का - आई लव यू डियर।
लड़की - तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे यार...तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने 
शुरू कर दिए,भाड़ में जाओ मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें