फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मुझे एक लड़की पसंद है, पिता का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद

Sat, 13 Dec 2025 10:07 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
Today Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

पप्पू- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
पप्पू- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो,
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता
पिता का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया,
बेटा जल्दी से घर आजा
बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है
बहू का मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है
बेटा-  परेशान मत हो मां, वो सेल्फी ले रही है...


बेटी- पापा कहा हो आप? 
पिता- ऑफिस हूं, बताओ क्या हुआ?
बेटी- कुछ नहीं वो पड़ोस वाली आंटी भाग गयी,
तो मम्मी ने बोला पापा से पूछो कि वो कहां हैं?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...


Latest Chutkule: समय रहते शादी कर लेनी चाहिए, पप्पू का जवाब सुनकर गप्पू की बोलती हो गई बंद


Desi Chutkule: बाबा ने रोटी मांगने के लिए लगाई आवाज, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं एग्जाम 
में फेल हो गई तो मेरी शादी रिक्शावाले से करा देंगे
सोनू- अरे वाह, मेरे पापा ने कहा है कि 
अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा खरीद देंगे.....


बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं यार
ब्वॉयफ्रेंड- लेकिन क्यों?
गर्लफ्रेंड- क्योंकि वहां वॉट्सऐप नहीं चलता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेबी हूं
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बेबी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे पूजा बेबी
लड़की- मेरा पूरा नाम पूजा शर्मा है
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बेबी पूजा शर्मा 
लड़की- लेकिन घर में मुझे प्यार से एंजेल कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बेबी पूजा शर्मा एंजेल
लड़की- माफ करो बाबा, घर पर कोई नहीं है
भिखारी बेहोश....


Jokes: इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें