फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: बेटी ने बताई पापा की जगह डैड कहने की वजह, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Thu, 04 Sep 2025 01:33 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

पिता- बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी,
लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती है, ऐसा क्यों?
बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है.....

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके साथ.भाग रही हूं 
पिता- हे भगवान… मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है
बेटी की बात सुनकर पिता बेहोश....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साइकिल से जा रहा पप्पू, अचानक एक लड़की से भिड़ गया
लड़की- घंटी नहीं मार सकता थे
पप्पू- मैंने पूरी साइकिल मार दी
अब क्या घंटी अलग से मारूं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बच्चा अपने पड़ोस में जाकर दरवाजे की घंटी बजाता है
महिला दरवाजा खोलकर कहती है- बेटा क्या हुआ?
बच्चा- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है
महिला (मुस्कुरा कर)- अच्छा और क्या कहा तेरी मम्मी ने?
बच्चा- कहा है कि....अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना.....


आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी के लिए गाया एक रोमांटिक गाना, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)-  कल जो भिखारी आया था, वो बहुत बदतमीज था
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल मैंने उसे खाना दिया और आज वो मुझे एक किताब दे गया 
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें....

एक बार पति ने आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करते हुए किचन में जाकर,
चार पीस ब्रेड सेक कर उसपर हरी चटनी लगा कर खा गया
अब बेचारा एक घंटे से चुपचाप बैठा है
पत्नी बार-बार पूछ रही है कि मेंहदी भिगोई थी कहां गई?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें