Funny Chutkule: आज के समय में लोगों के पास काम का बोझ इतना बढ़ गया है कि खुद के लिए समय निकालना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए हंसी मुस्कुराना उतना ही जरूरी है जितना स्वस्थ रहने के लिए खाना-पानी। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने-मुस्कुराने की सलाह देते हैं। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी इंसान बचा रहता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में हम हंसी को शामिल कर लें। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो चलिए हंसते और मुस्कुराते हैं.........
आलसी बेटा- पापा एक गिलास पानी देना।
पापा- खुद उठकर पी ले...
बेटा- प्लीज, दे दो ना...
पापा- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा।
बेटा- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।