फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में कुछ परिवार ऐसे करते हैं टाइम पास, तस्वीरें देखते ही आपकी भी हो जाएगी हालत खराब

Tue, 18 Sep 2018 12:26 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
d
'टाइम पास'... इस शब्द का इस्तेमाल हम खासतौर से तब करते हैं जब हमारे पास कुछ भी करने को नहीं होता और हम यूं ही बैठे-बैठे टाइम पास करने वाले काम करने लग जाते हैं। मतलब हम यूं ही किसी भी काम को पकड़ लेते हैं और बिना सोचे समझे हाथ पैर चलाने लगते हैं। उस वक्त भले ही वह काम करने के लिए हमारा दिमाग गवाही न दे रहा हो फिर भी हम जबरन वो काम करने लगते हैं।  

मगर क्या आपको कभी ऐसा अहसास हुआ है कि कई बार टाइम पास करने के चक्कर में हम कुछ ऊटपटांग भी कर जाते हैं। हालांकि ऐसा करने की हमारी कोई मंशा नहीं होती लेकिन बेवजह किए जाने वाले काम का तो कुछ ऐसा ही अंजाम होता है। ये बेवजह किए गए काम ज्यादातर उस वक्त किए जाते हैं जब हम लंबी छुट्टियों पर होते हैं और सारा वक्त हमें मजबूरन घर में बिताना पड़ रहा हो। 

वो कहावत हैं न... 'खाली दिमाग शैतान का घर'। छुट्टियों के दिनों में हमारा दिमाग कुछ ऐसा ही हो जाता है। घर में कैद दिमाग शैतानी हो ही जाता है। अब इन फैमिलीज को ही देख लीजिए इन्होंने छुट्टियों कै दौरान कैसे-कैसे अजीबोगरीब काम किए हैं। इनकी तस्वीरें देखकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे...
विज्ञापन

2 of 6
a
1. महोदय, कृपया बिस्तर पर कूद कर यूं समय बर्बाद न करें। हो सकता है कि आपका सामान न बर्बाद हो जाए। अरे भाई इतनी जोर से बैड पर कूदोगे तो बैड भी तो टूट सकता है। अब इस बड़े विशालकाय आदमी को ही देख लो कैसे इस नरम से बिस्तर की जान लेने पर तुला हुआ है। इसकी इस हरकत से इसकी पत्नी भी परेशान है।

 
विज्ञापन

3 of 6
a
2. वसंत ऋतु आती है तो अधिकतर स्कूलों की छुट्टियां पड़ जाती है। ऐसे में बच्चे आउटिंग या फिर मामा और किसी रिश्तेदार के घर जाने की जिद करते हैं। अगर आप उस समय अपने बच्चों के साथ घूमने निकल जाते हैं तो सही रहता है लेकिन अगर आप घर में रहते हैं तो कुछ यू छुट्टियां बितानी पड़ती है। बच्चे अजीबोगरीब जिद करने लगते हैं और मां-बाप को उन्हें खुश करने के लिए ऐसे अजीबोगरीब काम करने पड़ते हैं। इस फैमिली ने भी अपने बच्चों की जिद के आगे घुटने टेक दिए। छुट्टियों को बेहतर बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ तैयार कर दिया।     

 

4 of 6
a
3. ये दादी अम्मा गलती से घर से बाहर छुट्टी बिताने चली गई थी। देखो इनकी क्या हालत हो गई। इस तस्वीर को देखकर ही साफ समझ में आ रहा है कि वे कितना इंज्वॉय कर रही हैं। दादी पर ऐसा खौफ चढ़ा है कि जैसे वो डूबने वाली हो। वैसे इस बोट से बाहर आते ही दादी ने घर का रास्ता पकड़ लिया होगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
a
4. कुछ लोग छुट्टी में घर में उग आए जंगल-झाड़ को साफ करने का काम पकड़ते हैं। ये महानुभव भी अपनी छुट्टी को इस पूल में उग आए जंगल झाड़ को साफ करने में बिताने वाले हैं। दरअसल, इन्हें छुट्टी में पूल का आनंद उठाना है। जब तक ये स्वीमिंग का मजा न ले लें तब तक इनका मूड नहीं बनेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
a
5. यह आपको अजीब जरूर लग सकता है। तस्वीर में यह महिला कुछ ऊटपटांग हरकत करती नजर आ रही है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट पड़ेगी। आप सोच रहे होंगे कि ये महिला वॉशरूम में जाकर टॉयलेट सीट से पानी पी रही है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। दरअसल, यूरोप में एक अजीबोगरीब रिवाज है। यहां पर टॉयलेश सीट जितनी ऊंचाई पर वॉश बेसिन फिट किए जाते हैं।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें