Funny Jokes: मानसिक तनाव लेना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो आज के समय में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। कई बामीरियों की वजह तनाव है। इसलिए तनाव से बचना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट। तो आइए बिना देर किए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी.. उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।
शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया पत्नी बेहोश।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए।
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला- क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!