फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 22 Nov 2024 06:15 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे हम अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहते हैं। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में आपको ये चुटकुले जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Doctor Patient Jokes: खुलकर हंसना किसी भी इंसान के लिए मन हल्का रखने का सबसे अच्छा तरीका है। देखा जाए तो हंसने के कई फायदे होते हैं, जैसे कि जब हम हंसते हैं तो हमारा मूड अच्छा रहता है, तनाव कम होता है और हम मानसिक रूप से मजबूत महसूस करते हैं। दरअसल, हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे हम अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहते हैं। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, या दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं। इसके अलावा चुटकुले भी पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए डॉक्टर-मरीज के कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

मरीज: डॉक्टर साहब मोटापे का कोई इलाज है क्या?
डॉक्टर: मोटापे का एक ही इलाज है
मरीज: क्या डॉक्टर?
डॉक्टर: तुम रोज एक रोटी खाओ
मरीज: ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर ने बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलोजिस्ट को रेफर करते हुए कहा
'बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो'
बुजुर्ग उठते हुए बोले- 'हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा...'
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते। 
मरीज- जी वही किया था।

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो तो क्या करते हो? 
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें