Today Funny Jokes: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पप्पू को दस्त लग गये, वो डॉक्टर को दिखाने गया
डॉक्टर- नींबू का इस्तेमाल करो
पप्पू अगले दिन फिर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- दस्त कैसे हैं अब?
पप्पू- जी नींबू हटाते ही फिर से शुरू हो जाते हैं
डॉक्टर बेहोश.......