फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है, डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

Mon, 07 Jul 2025 12:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

सरकारी अस्पताल में भर्ती पप्पू ने डॉक्टर से कहा- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं.....

मरीज (डॉक्टर से)- क्या हुआ है मुझे
डॉक्टर- सोनोग्राफी करनी पड़ेगी
मरीज- गरीब आदमी हूं साहब, चांदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी हाथ में बेलन लेकर पति से बोली- आप दो खाओगे या तीन
पति- क्या? 
पत्नी- परांठा या रोटी 
पति- साफ-साफ बोला करो यार, कलेजा मुंह को आ जाता है.... 
विज्ञापन

3 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
मम्मी- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है?
लड़का- ओह मम्मी, इट्स फैशन
मम्मी- नालायक, तेरी बड़ी बहन को देखने आये थे
वो तुझे पसंद करके चले गये......

Whatsapp पर लड़कियां चाहती है
लड़का हैडसम और डैशिग हो,
और लड़के चाहते है, जैसी भी हो भगवान करें
बस लड़की ही हो......

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गोलू- डॉक्टर साहब देखो चोट लग गयी
डॉक्टर- चोट लगने के बाद कुछ लगाया था
गोलू- हां whatsapp स्टेटस लगाया था......


Chutkule In Hindi: भगवान से डरने को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवर भाभी के फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बस का एक्सीडेंट हो गया
ड्राइवर जोर-जोर से रो रहा था और चिल्लाकर कह रहा था-
मेरा हाथ कट गया बहुत दर्द हो रहा है
तभी पास खड़ा पप्पू बोला- अबे चुप कर,
उस आदमी को देख बेचारे का गला कट गया,
फिर भी कैसे चुपचाप पड़ा है और
तू सिर्फ हाथ कटने पर इतना चिल्ला रहा है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें