फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 21 Apr 2026 03:23 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
New Jokes In Hindi: जीवन में हंसना काफी जरूरी है। खुश रहने से इंसान का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हम जब खिलखिलाकर हंसते हैं, तो दिमाग में गुड हार्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। अगर आप लगातार तनाव में रहते है, तो इससे दिमाग धीरे-धीरे नकारात्मक सोच में फंस जाता है। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

डॉक्टर- घबरा मत पांडे, बहुत छोटा ऑपरेशन है
मरीज- डॉक्टर साहब, मेरा नाम पांडे नहीं है
डॉक्टर- मुझे पता है, पांडे मेरा नाम है.......


एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- और सुना यार,
बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
सुरेश- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास,
घुटनों पर
राजू- क्या बात कर रहा है, सच में
सुरेश- और नहीं तो क्या
राजू- फिर क्या बोली?
सुरेश- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- 'हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ?
पप्पू- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है
पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....

Jokes In Hindi: लड़की- तुम्हें मेरी याद आती है? लड़के का जवाब पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे आप

Hindi Jokes: अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टर के पास गया गोलू, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़की पडिंत के पास जाकर बोली-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगली, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है...... 


चिंटू अपनी शादी में
पंडित जी, दुल्हन के बाईं ओर बैठना है
या फिर दाईं ओर?
पंडित- अभी तो कहीं भी बैठ जा,
बाद में तो यह तेरे सिर पर ही बैठेगी
पंडित जी की बात सुनकर चिंटू बेहोश..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें