फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: डॉक्टर से महिला- इनकी बीमारी जल्दी ठीक कर दीजिए, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 14 Aug 2025 06:35 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर-मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो
ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं
डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो
महिला- नहीं, कल इनकी पत्नी मायके से वापस आ रही है.....

पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
विदाई के वक्त दुल्हन ने रोते हुए दूल्हे से कहा,
आपके कारण आज मेरे घरवाले रो रहे हैं
दूल्हा- तो?
दुल्हन- अब देखना मैं तुम्हे जीवन भर रुलाऊंगी
सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का बात को संभालते हुए बोला- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता....

लड़की- तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा
लड़का- मुझे तो पहले ही लगा था कि तू भूतनी है.....

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में साथ नहीं देती, बीवी ही काम आती है
जो भले चैन से जीने न दे, पर मरने भी नहीं देगी.....


Comedy Jokes: टीचर- ABCD सुनाओ, पप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास (दामाद से)- जिम जाया करो, खा-खाकर पेट निकल आया है
पति- पेट तो आपकी बेटी का भी निकल आया है
सास- वो तो मां बनने वाली है
दामाद- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं
सास ने अपना सिर पकड़ लिया.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें