फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर और मरीज की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 29 Aug 2023 02:13 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हम कई परेशानियों को भूल जाते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसा करें। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, तो देर किस बात की आइए शुरू करें हंसने हंसाने का सिलसिला...

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?
मोनू ने भीड़ को हटाते हुए बोला।
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला- जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बेटा हूं...
रास्ता मिल गया और मोनू ने देखा तो एक बंदर मरा पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा- अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- सुनो, अगर आपके बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे तो मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा।
पत्नी- हे भगवान, मैं पागल इनको बचाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था।
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका।
पिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
पिंटू- तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें