फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो? डॉक्टर का जवाब सुनकर चिंटू की बोलती हो गई बंद

Thu, 05 Feb 2026 10:40 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes, Desi Chutkule in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi) जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

चिंटू - डॉक्टर साहब, क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर- हां आप की आखें बहुत कमजोर हैं
चिंटू- इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- क्योंकि तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि,
मैं जानवरों का डॉक्टर हूं......


एक शराबी अपनी आंखे दान करने गया
डॉक्टर- तुम ये काम बहुत अच्छा कर रहे हो
शराबी- वो बात तो ठीक है, लेकिन जिसको मेरी आंखे लगाना
उसको बता देना कि ये घूंट लेने बाद ही खुलती हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
हरीश पहली बार प्लेन में बैठा
जैसे ही प्लेन का अगला पहिया ऊपर उठा
वैसे ही हरीश पायलट को मारने लगा, और बोला
साले एक तो मैं पहले से ही डरा हुआ हूं और
तू ऊपर से स्टंट मार रहा है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो
लड़का- अरे तेरे लिए तो मैं ऊपर वाले से भी लड़ सकता हूं
लेकिन इस समय एग्जाम का टाइम है तो,
उनसे पंगा लेना ठीक नहीं.....


Comedy Jokes: एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए? गप्पू की बात सुनकर पप्पू के उड़ गए होश


Jokes: सास से दामाद- शादी में बैंड-बाजे क्यों बुलाए जाते हैं, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
संजू- मम्मी कैंची नहीं मिल रही है
प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो न
मम्मी- बेवकूफ, जीभ से रस्सी कैसे कट सकती है?
संजू- क्यों कल ही तो पापा कह रहे थे कि,
आपकी जुबान कैंची की तरह चलती है....


सोनू- मम्मी में रात को बाथरूम गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- क्या हुआ?
सोनू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला,
उसमें अपने आप लाइट चालू हो गई
और उसमें से ठंडी-ठंडी हवा आने लगी
मम्मी- अरे तू फ्रिज में सू-सू कर आया....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी- देवर जी मुझे किसी की नजर लग गई, मैं क्या करूं
देवर- खुद को दुनिया की बुरी नजरों से बचाया करो
सिर्फ आंखों में काजल काफी नहीं है
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल लटकाया करो
देवर की बात सुनकर भाभी का पारा हो गया हाई......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें