फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: राजू खून की कमी के चलते डॉक्टर के पास गया, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 12 May 2026 03:48 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए।


राजू खून की कमी के चलते डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- अनार का जूस पिया करो, उससे खून बढ़ेगा
राजू 2 दिन के बाद डॉक्टर के पास फिर आया और बोला-
डॉक्टर साहब 70 रुपये का गिलास पी कर मेरा 250 ग्राम ,
खून और सूख गया.....

विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, आपको मेरे हाथ की कुरकुरी भिंडी
खाने में कैसी लगी?
पति- एक बात तो है, जली हुई भिंडी को कुरकुरी भिंडी बोलकर
खिलाने का हुनर, सिर्फ भारतीय पत्नियों में ही है......


पत्नी- खिचड़ी बनाऊं या पुलाव? 
पति- तू पहले बना ले, फिर नाम रखेंगें.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर तुम अपना कैरेक्टर सुधारना चाहते हो तो
अपनी टीचर को मां की तरह समझो
पिंकू- लेकिन मैडम इससे तो हमारे पापा का
कैरेक्टर खराब होगा
टीचर बेहोश......  

Jokes: पति- अब तक खाना तैयार नहीं हुआ क्या? पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Funny Jokes: वास्कोडिगामा भारत कब आया था? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
ससुर- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे ससुर जी?
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....


ससुर- इतना डरे हुए क्यों हो दामाद जी?
दामाद- आपकी बेटी को डराने के लिए,
नकली छिपकली लेकर आया
तो देखा वो जिंदा सांप पकड़कर बाहर फेक रही थी... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : वायरल फनी जोक्स
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की बोली- ये क्या कर रहा है?
मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें