फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर ने महिला को दिए डाइटिंग टिप्स, पढ़कर खिल उठेगा आपका चेहरा

Wed, 03 Sep 2025 11:37 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर-मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....

महिला- डॉक्टर साहब मुझे कुछ डाइटिंग टिप्स दीजिए
जिससे मैं पतली हो जाऊं
डॉक्टर- ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों
महिला- जैसे?
डॉक्टर- जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा,
आपकी मोटी तस्वीरें और सबसे जरूरी 'पतले दोस्त'.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
सुरेश- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर
राजू- क्या बात कर रहा है, सच में
सुरेश- और नहीं तो क्या
राजू- फिर क्या बोली?
सुरेश- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी...

पप्पू- जिंदगी में क्या चल रहा है?
गप्पू- बस कुछ खास नहीं, बड़ों का आशीर्वाद
पत्नी के ताने, दर्द भरे गाने 
बाकी भगवान जानें.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
नई नवेली पत्नी- सुनो जी, मुझे तलाक चाहिए 
पति- क्यों?
पत्नी- मुझे दूसरी शादी करनी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर हमारी
शादी की फोटोज को कम लाइक्स मिले हैं.....


Chutkule In Hindi: जज ने बनिए को सुनाई सजा, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अंकल- बेटा क्या करते हो?
चिंटू- अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- वाह तुम क्लर्क हो?
चिंटू- नहीं अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- अबे तू है क्या?
चिंटू- अरे अंकल, मैं आपकी बेटी का बाबू हूं 
आपकी बेटी मुझे हमेशा कहती है मेरा बाबू, मेरा बाबू
अंकल बेहोश...

पड़ोस की आंटी- अरे पिंटू बेटा, तुम तो बड़े हो गए हो
पिंटू- हां आंटी क्या करूं?
और कोई ऑप्शन ही नहीं था.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
अपने बेटे का रिपोर्ट कार्ड देखकर पिता बोले-
तुम्हारे परीक्षा में इतने कम नंबर कैसे आए?
पप्पू- गैरहाजिर रहने के कारण
पिता- तो क्या तुम परीक्षा के दौरान गायब हो गए थे?
पप्पू- नहीं मेरे पास बैठा पढ़ाकू लड़का उस दिन गायब था......
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें