फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही है, पप्पू का जवाब सुनकर डॉक्टर के उड़े होश

Thu, 11 Jun 2026 04:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर-मरीज वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Today Funny Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि लोगों को हंसने का समय भी नहीं मिलता है। लेकिन, स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

पप्पू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह,
मेरी समझ में नहीं आ रही है
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो
पप्पू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा......


पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरा वेट कैसे कम होगा
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं से बांए हिलाएं
पिंकी- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे.......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले 
पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके 
कर्मों का फल मिलना ही था...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....

Desi Chutkule: कुत्तों की रेस को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Comedy Jokes: चिंटू को स्कूल छोड़ने गए पिता से टीचर ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो
स्कूल की हालत खराब हो जाएगी,
इसे कहते हैं दुर्दशा और इतनी आग लगने पर भी,
आप जिंदा बच गए तो, ये होगा हमारा दुर्भाग्य
टीचर बेहोश.....


टीचर- कल से पेपर शुरू हो रहे हैं,
कुछ पूछना है तो पूछ लो?
पप्पू- सर आप क्या पढ़ाते हो?
टीचर बेहोश......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बहू (अपनी सहेली से)- तुझे पता है,
सास और नन्द में क्या फर्क होता है?
सहेली- क्या?
बहू- जो सांस न लेने दे, उसे सास कहते हैं
और जो जीवन में आनंद न लेने दे, उसे नन्द कहते हैं....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें